तलेन के प्राचीन मां चामुंडा मंदिर में विशाल कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन मां चामुंडा सेवा समिति नगर वासियों के सहयोग से हुआ आयोजन, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चला भंडारा; श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
तलेन (राजगढ़)। सतीश यादव)राजगढ़ जिले के तलेन नगर के बीचों बीच स्थित अति प्राचीन मां चामुंडा मंदिर में सोमवार को मां चामुंडा सेवा समिति तलेन के तत्वावधान में विशाल कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ आयोजन शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां चामुंडा के दर्शन किए तथा भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।
नगर के बीचोंबीच स्थित हैअति प्राचीन मंदिर
मां चामुंडा मंदिर तलेन नगर के प्रमुख एवं प्राचीन धार्मिक स्थलों में से एक है। वही तलेन नगर को चामुंडा की नगरी भी कहा जाता है वही मंदिर में वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान यहां नौ दिनों तक गरबा आयोजित किया जाता है। प्रतिदिन महाआरती होती है और दिनभर माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। नवरात्रि में मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहता है।
कन्या भोज एवं भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
सोमवार को आयोजित विशाल कन्या भोज एवं भंडारे में कन्याओं को भोजन कराया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। आयोजन में युवाओं एवं धर्मप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा।
मां चामुंडा सेवा समिति तलेन के इस आयोजन में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली। लोगों ने मां चामुंडा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। धार्मिक आयोजन के माध्यम से सेवा, आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।