होशंगाबाद 06 दिसम्बर 2016: कलेक्टर श्री अविनाश लवनिया ने आज जिला पंचायत सभागृह में संयुक्त जनसुनवाई की। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं के लगभग 80 आवेदन प्राप्त हुये। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को इन आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये है। जनसुनवाई में एमपीईबी, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व आदि के आवेदन प्राप्त हुये । कलेक्टर ने विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए निराकरण के ठोस कदम उठावें तथा निराकरण की स्थिति से आवेदनकर्ता को भी सूचित किया जावें। इस अवसर पर समस्त विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में आये 80 आवेदन कलेक्टर ने दिये त्वरित निराकरण के निर्देश