*भोपाल*। प्रदेश की सभी जेलों में बंदियों को बाहरी सामान देने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जेल मुख्यालय से आए एक आदेश के बाद सभी जेलों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस आदेश को लेकर कैदी और उनके परिजन आक्रोशित है। शनिवार सुबह जब जेल में बंद कैदियों के परिजन उनके लिए सामान लेकर पहुंचे तो उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।