*भोपाल*। नोटबंदी के बाद अब सरकार का फोकस कैशलेस व्यवस्था को हर स्तर पर लागू कराने पर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कलेक्टरों को स्कूल, मंदिर और दुकानों में पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल मशीन) लगाने प्रोत्साहित करने अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलों में इसको लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।