होशंगाबाद: 11 दिसंबर: कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने रविवार को जनपद पंचायत बाबई, सोहागपुर एवं पिपरिया मंे ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा की । उन्होने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण के कार्यो मे तेजी लाये ताकि जल्द से जल्द जिले को खुले में शौच से मुक्त किया जा सकें । उन्होने कहा कि न केवल शौचालय का निर्माण हो बल्कि उसका उपयेाग भी सुनिश्चित किया जावें । जिससे गांव मे गंदगी दूर हो और गंाव स्वच्छ बन सकें । श्री लवानिया ने कहा कि प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना शासन की महात्वांकाक्षी योजना है इसके आवास के निर्माण कार्य तत्काल प्रांरभ किये जावे । इस योजना की फोटो अपलोडिंग का कार्य 03 दिवस मे पूर्ण कर लिया जावे । कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के आवास गुणवत्तापूर्ण एवं सुंदर बनाये जावे ,क्वालिटी से समझौता नही किया जावेगा । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री पीसी शर्मा ने मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मे सुदूर ग्राम सडक संपर्क योजना, शांतीधाम , खेल मैदान , कपिलधारा के कार्य अनिवार्यतः प्रांरभ कराये जावे । उन्होने नर्मदा किनारे के गंाव को 10 जनवरी से खुले मे शौच से मुक्त किये जाने के निर्देश दिये । श्री शर्मा ने इंदिरा आवास योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि ऐसे हितग्राही जिनको प्रथम किश्त दी गई है वे किश्त का उपयोग कर द्वितीय किश्त प्राप्त करे तथा जिन हितग्राही को द्वितीय किश्त जारी हो चुकी है वे अपने आवास को तत्काल पूर्ण करावें । श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के आवासो को लक्ष्य की शतप्रतिशत प्राप्ति करने , निर्माणाधीन आवासो को 20 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये । उन्होने निर्माणाधीन पंचायत भवन , ई पंचायत कक्ष, अपूर्ण इंदिरा आवास को पूर्ण एवं गुणवत्ता पूर्ण बनाने के निर्देश दिये । इस अवसर पर संबधित जनपद पंचायतो के मुख्यकार्यपालन अधिकारी , सहायक यंत्री, उपयंत्री, पंचायत समन्व अधिकारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं सरपंच उपस्थित रहें ।