मनरेगा के श्रेष्ठ कार्यों को जिओ पोर्टल पर टेग करने वाले जिलों के ग्राम पंचायत अधिकारी/कर्मचारी 7 जनवरी, 2017 को पुरस्कृत होंगे। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं इसरो द्वारा तैयार किया गया जिओ मनरेगा साफ्टवेयर में मनरेगा से सृजित कार्यों को जिओ पोर्टल पर प्रदेश की जिन पंचायतों द्वारा टेग किया जा रहा है। उन कार्यों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के भुवन पोर्टल पर दुनिया के किसी भी कोने से देखा जा सकाता है। मनरेगा से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों के ग्राम रोजगार सहायक/सचिव को जिन्होंने सबसे पहले अपनी ग्राम पंचायत में महात्मा गाँधी नरेगा के 200 से अधिक कार्यों को जिओ पोर्टल पर जोड़ा है तथा जिन जिलों की 90 फीसदी ग्राम पंचायतों में आधे से अधिक कार्यों को जिओ पोर्टल पर उपलोड किया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत तथा जिले के परियोजना अधिकारियों को 7 जनवरी, 2017 को भोपाल में पुरस्कृत किया जायेगा। जिन जिलों की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों की जिओ टैगिंग की प्रगति कम होगी उन पर कार्रवाही की जायेगी।
जिओ पोर्टल मनरेगा में श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुरस्कृत होंगे मनरेगा के कार्यों को जिओ पोर्टल पर दुनिया के किसी भी कोने से देखा जा सकता है