होशंगाबाद/14,दिसम्बर,2016 पिपरिया विधायक श्री ठाकुर दास नागवंशी की विधायक निधि से 5 निर्माण कार्यो के लिए कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने कुल 3 लाख 25 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी किए है। कलेक्टर ने पिपरिया विकास खण्ड के ग्राम पुनौर में सार्वजनकि चबुतरा निर्माण हेतु 35 हजार, जमारा में हरिजन मोहल्ला में सार्वजनिक चबुतरा निर्माण हेतु 40 हजार रूपये, मटकुली में माता मंदिर के पास सार्वजनिक चबुतरा निर्माण हेतु 50 हजार रूपये, मटकुली में ही काली माता मंदिर के पास सार्वजनिक चबुतरा निर्माण हेतु 50 हजार रूपये तथा पाली में नर्मदा प्रसाद के घर से शिव मंदिर की ओर 41.1 मीटर सी.सी. रोड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। निर्माण कार्य की नोडल ऐजेंसी जनपद पंचायत पिपरिया
पिपरिया विधायक की विधायक निधि से 5 निर्माण कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति जारी