होशंगाबाद/14,दिसम्बर,2016 होशंगाबाद विधायक डां सीताशरण शर्मा के स्वैच्छानुदान निधि से होशंगाबाद विधानसभा के 15 व्यक्तियों को 63 हजार 200 रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। विधायक की स्वैच्छानुदान निधि से ग्वालटोली के विष्णु प्रसाद हरियाले को 5 हजार, ग्वालटोली की श्रीमती लक्ष्मी बाई धुर्वे को 4 हजार, भीलपुरा के पूर्वानंद मांझी को 5 हजार, शा. कन्या विधालय जुमेराती को 5 हजार, पीलीखंती के अरूण केवट को 3 हजार, ईदगाह के विष्णु रैकवार को 5 हजार, हाउसिंग बोर्ड की श्रीमती यादवती शर्मा को 3 हजार, बडी बजरिया के अर्पित मालवीय को 4 हजार 200 रूपये, तवा कालोनी के महेश यादव को 4 हजार, गांधी वार्ड की श्रीमती संगीता बाई को 5 हजार, बालागंज के महेश चौकसे को 5 हजार, रंढाल की श्रीमती आरती को 3 हजार, रायपुर की गणेश बाई पासी को 4 हजार, पर्रादेह की श्रीमती गीता बाई वर्मा को 5 हजार व डोंगरवाडा के भागीरथ को 3 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।