होशंगाबाद/14,दिसम्बर,2016  सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह की विधायक निधि से 2 सी.सी. रोड निर्माण हेतु कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने 4 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर ने सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में श्रीमती रंजना मीणा के घर से स्टेशन रोड तक सी.सी. रोड व नाली निर्माण हेतु 3 लाख रूपये तथा कांदई कलां में सी.सी. रोड निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।