होशंगाबाद/14,दिसम्बर,2016 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत होशंगाबाद जिले के 176 चयनित तीर्थ यात्री तिरूपति एवं 210 चयनित तीर्थयात्री रामेश्वरम् की तीर्थ यात्रा पर जाएगे। उप संचालक सामाजिक न्याय ने बताया कि चयनित तीथयात्री 21 जनवरी को तिरूपति तीर्थ यात्रा पर रवाना होंगे, उनकी वापसी 26 जनवरी को होगी वही चयनित तीर्थ यात्री 23 मार्च को रामेश्वरम् की तीर्थ यात्रा पर जाएगे इनकी वापसी 28 मार्च को होगी। तीर्थयात्रा के लिए तहसील होशंगाबाद, इटारसी, सिवनीमालवा , पिपरिया, बनखेडी, सोहागपुर, बाबई व डोलरिया से 22 - 22 तीर्थयात्रियों का चयन किया जाएगा वही रामेश्वर की तीर्थयात्रा के लिए होशंगाबाद व इटारसी तहसील से 27-27 एवं तहसील सिवनीमालवा, पिपरिया, बनखेड़ी, सोहागपुर, बाबई व डोलरिया से 26-26 तीर्थयात्रियों का चयन किया जाएगा।