होशंगाबाद/14,दिसम्बर,2016 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के स्वैच्छानुदान निधि से होशंगाबाद जिले के 27 मरीजो के उपचार हेतु कुल 7 लाख 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि से मरीज चिन्हित अस्पताल में अपना उपचार करा सकेंगे। मुख्यमंत्री के स्वैच्छानुदान से पथरोटा के महेश प्रसाद को 20 हजार, कढैया के मनोज जाट को 10 हजार, इटारसी के अनूप कुमार रावत को 10 हजार, उमेश वर्मा को 10 हजार, बाबडिया कलां पुष्पा पाल को 10 हजार, होशंगाबाद की श्रीमती ज्योति मालवीय को 10 हजार, पिपरिया के डालचंद को 10 हजार, शिवपुर की प्रियंका को 5 हजार, होशंगाबाद के नर्मदा प्रसाद को 25 हजार, बाबई के विष्णु प्रसाद को 40 हजार, ईदगाह होशंगाबाद के नर्मदा प्रसाद को 25 हजार, शनिचरा के लखनलाल को 50 हजार, बनखेडी के रामदयाल को 15 हजार जासलपुर के बाबूसिंह को 35 हजार, होशंगाबाद की श्रीमती सपना को 10 हजार, बुधनी के दयालाल को 20 हजार, होशंगाबाद के बंटी प्रसाद को 20 हजार, मिनाक्षी चौक के हरिप्रसाद को 25 हजार, कलमेशरा के सुनील रघुवंशी को 40 हजार, बांद्रा के फारूख खान को 40 हजार, इटारसी के वीरेन्द्र को 25 हजार, सिवनीमालवा की श्रीमती कमला को 30 हजार, चापडा ग्रहण की श्रीमती उमाकुंवर को 1 लाख 50 हजार, पथारई के रामदास को 25 हजार, सेमरी किशोर के राकेश कुमार को 25 हजार, गुज्जरवाडा के रोहित यादव को 25 हजार रूपये तथा बाईखेडी के राजेन्द्र को 5 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।