होशंगाबाद/14,दिसम्बर,2016 नरसिंहपुर-होशंगाबाद सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह की सांसद निधि से एवं मनरेगा कन्वरजैस से 1 लाख 86 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने जारी किए है। कलेक्टर ने पिपरिया विकासखण्ड के ग्राम ठूठा दहलवाडा में अ.जा वार्ड में वीरन पगारे के घर से बसंत पगारे के घर तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु सांसद निधि से 1 लाख 50 हजार एवं मनरेगा कन्जर्वेस से 36 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी किए है।
सांसद निधि से एक निर्माण कार्य की स्वीकृति