होशंगाबाद 20 दिसम्बर 2016: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पी.सी. शर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश राठौर ने आज जिला पंचायत सभागृह में संयुक्त जनसुनवाई की। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं के लगभग 150 आवेदन प्राप्त हुये। सीईओ ने संबंधित विभागों को इन आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये है। जनसुनवाई में एमपीईबी, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व आदि के आवेदन प्राप्त हुये । सीईओ ने विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए निराकरण के ठोस कदम उठावें तथा निराकरण की स्थिति से आवेदनकर्ता को भी सूचित किया जावें। इस अवसर पर समस्त विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में आये 150 आवेदन सीईओ जि.पं. ने दिये त्वरित निराकरण के निर्देश