उमरिया 20 दिसंबर - अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एच एस मीणा ने जनसुनवाई करते हुए 104 लोगों की व्यथा सुनी। जनसुनवाई मंे श्री मीणा ने दूर दराज से आये विभिन्न अंचलों के नागरिकों को चाय पिलाकर सम्मान दिया वही उनकी समस्यायें सुनते हुए निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देष दिए। इस अवसर पर महिला बाल विकास अधिकारी मनमोहन सिंह कुषराम, सीएमएचओ श्री बी के प्रजापति, सीएमओ नगर पालिका अनिल दुबे , जिला आपूर्ति अधिकारी बालेंद्र शुक्ला, कार्यपालन यंत्री ग्रा0या0सेवा, एपीसी , जिला षिक्षा अधिकारी रणमत सिंह, सहायक आुयक्त आजाक जगदीष सरवटे,सहित सभी कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में उशा कार्यकर्ता सविता गोस्वामी, लाल बाई मार्को, रानीगुप्ता, हेमलता सेन, भारती प्रजापति, लक्ष्मी चैधरी, हुस्नवानों, दुर्गा प्रजापति, रोषनी मिश्रा, मालती कुशवाहा, षिव कुमारी गुप्ता, गोमती कुषवाहा, सहारी रौतेल , अंजू यादव , सीता साहू , सहजहां बेगम, सीमा खटिक, सरस्वती बर्मन, देवती सिंह गोंड, वंदना विष्वकर्मा एवं लक्ष्मी विष्वकर्मा सहित अन्य उषा कार्यकर्ताओ ने इस आषय का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि विगत 6 माह से प्रोत्साहन राषि जो 400-500 रू0 के लगभग प्रति माह मिलती थी वह भी नही मिली है इससे परिवार आर्थिक तंगहाली से जूझ रहा है। उन्होने लेख किया है कि सीएमएचओ द्वारा नगर उदय अभियान में दस घंटे की ड्यूटी लगाई गई है, इसके अलावा टीकाकरण, पोलियो, विटामिन ए , बाल सुरक्षा सहित अन्य कार्य नियमित रूप से किया जा रहा हे।
उषा कार्यकर्ताओ ने अवगत कराया कि नियमित स्टाफ की ड्यूटी नही लगाकर प्रोत्साहन राषि मंे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं पर बोझ लादा जा रहा है । प्रोत्साहन राषि मांगने एवं नियमित ड्यूटी के अतिरिक्त कार्य करने को मजबूर किया जा रहा है । सीएमएचओ से अनुनय विनय करने पर कार्य से पृथक करने एवं नौकरी छोड़ने की चेतावनी दी जा रही है। इस पर अंकुष लगाया जाए और नियमों के अनुरूप कार्य सौंपा जाए।
जनसुनवाई में भरौली निवासी लखन पिता फूलचंद ने षिकायत की है कि एसबीआई बरही में खाता है । आज तक एटीएम का उपयोग नही किया जा रहा है न ही लिया गया है, इसके बावजूद एटीएम से 35100 रू0 खाते से निकल गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए अपर कलेक्टर ने उक्त षिकायत को टीएल में दर्ज कराते हुए आष्वस्त किया है कि इसकी पूरी छानबीन एलडीएम से कराई जाकर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
इसी प्रकार खोदरगवां निवासी भारती विष्वकमा ने पेयजल व्यवस्था, सिगुडी निवासी गया प्रसाद पटेल ने जमीन पर अन्य लोगों द्वारा कब्जा करने, कोदरा निवासी जगदीष यादव ने क्षतिपूर्ति मुआवजा राषि का भुगतान कराने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसे संबंधित विभागों को समय सीमा में निराकरण हेतु प्रस्तुत किया गया।
क्र079