होशंगाबाद: 23 दिसम्बर: जिले के सोहागपुर विकासखंड के ग्राम बांरगी में शुक्रवार को जिला स्तरीय लोक कल्याण षिविर का आयोजन हुआ, षिविर में ग्रामीणों से समस्याओं के 82 आवेदन प्राप्त हुये जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया। षिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पी.सी. शर्मा ने ग्राम में शौचालय निर्माण करने, खुले में शौच न जाने, शौचालय का उपयोग सुनिश्चित करने, ग्राम में निगरानी समिति को सक्रिय करने तथा ग्राम को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा किनारे की ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर खुले में शौच से मुक्त किया जायें। उन्होंने ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास गुणवत्ता निर्मित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम श्री बृजेश सक्सेना, सीईओ सोहागपुर श्री बलवान सिंह मवासे, तहसीलदार, समस्त विभागों के जिला अधिकारी एवं सैकड़ो ग्रामीणजन उपस्थित थे। सीईओ श्री शर्मा ने नमामि देवी नर्मदे यात्रा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जिले में 10 जनवरी से 20 जनवरी यह यात्रा भ्रमण करेंगी। यात्रा में विषय विशेषज्ञ शामिल होगें। यात्रा के दौरान नर्मदा नदी के 01 कि.मी. के तट पर फलदार वृक्षारोपण तट के गांव को खुले में शौच से मुक्त करना। रसायन मुक्त खेती को प्रेरित किया जावेगा। उन्होंने इस दौरान गांव को स्वच्छ रखने, गंदगी न फैलाने तथा शौचालय का उपयोग करने की अपील की। श्री शर्मा ने निगरानी समिति को एक्टिव करने तथा महिलाओं की टीम बनाकर खुले में शौच से मुक्त करने के लिए निर्देश दिया। दिव्यांग अर्चना मेहरा हुई लाभान्वित ग्राम लखनपुर की निवासी दोनांे आंखो से दृष्टिहीन दिव्यांग अर्चना मेहरा के पास रहने को न तो घर है और न ही जमीन उन्होंने घर एवं जमीन के लिए गुहार सीईओ जिला पंचायत से लगायी। जिला पंचायत सीईओ श्री शर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए पंचायत सचिव, सरपंच को तत्काल रहने के लिए जमीन दिलाने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम जोड़ने के निर्देश दिये। स्वच्छता के लिए दिलाया संकल्प सीईओ ने उपस्थित ग्रामीणजनों को खुले में शौच से मुक्त कराने के संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वयं शौचालय बनाये तथा जिन ग्रामीणजनों के नाम सूची में नही है । उनके यहां भी सहायता कर शौचालय निर्मित करावें। शौचालय में टाईल्स लगवायें श्री शर्मा ने कहा कि 12 हजार रूपये शासन की तरफ से शौचालय निर्माण के लिए दिये जाते है। शौचालय न केवल गुणवत्ता पूर्ण बनाये जायें वही शौचालय में टाईल्स भी लगवायें ताकि शौचालय गंदे न दिखे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम में माॅडल शौचालय बनाये ताकि जिले के अन्य ग्राम के निवासियों को शौचालय देखने इस ग्राम में भेजा जा सके। महिलाओं को किया एक्टिव श्री शर्मा ने ग्रामवासियों से चर्चा कर स्वच्छता बनाये रखने की अपील की साथ ही ग्राम की महिलाओं को ग्राम को खुले से शौच से मुक्त कराने, ग्राम को स्वच्छ रखने के लिए आगे आकर ग्राम को स्वच्छ रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि महिलाऐं न केवल अपने घर में शौचालय बनवाये वहीं अपने पडोस में भी शौचालय बनवाने की पहल करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पेट संबंधी बीमारियां खुले में शौच जाने की वजह से होती है क्योंकि महिलाओं शौच के वक्त अच्छी तरह से शौच नही कर पाती । खुले में शौच जाने की बुराईयां बताई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि ग्राम के बच्चे ज्यादा बीमार होते है। बच्चों को उल्टी दस्त होने की खास वजह ग्रामीणों का खुले में शौच जाना है। खुले में शौच जाने से पैरो के माध्यम से गंदगी घरों में पहुॅचती है इससे कीटाणु होते है। इन कीटाणु के कारण बीमारी ज्यादा होती है। गंदगी होने से जहां मच्छर, मक्खीयां ज्यादा पनपते है जिनके वजह से ग्राम में बीमारियां बढ जाती है।
शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें: जि.पं. सीईओ श्री शर्मा सोहागपुर के बारंगी में जिला स्तरीय लोक कल्याण षिविर में आये 82 आवेदन