नई दिल्ली.फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मोदी सरकार ने बुधवार को मंजूरी दे दी। फ्रांस के डिफेंस मिनिस्टर जीन वेस ली ड्रायन की मौजूदगी में शुक्रवार को दोनों देश डील पर साइन कर सकते हैं। भारत को 7.878 बिलियन यूरो (करीब 59 हजार करोड़ रुपए) में 36 राफेल मिलेंगे। दोनों देशों के एक्सपर्ट्स ने सौदे के सभी बिन्दुओं को आखिरी रूप दे दिया है। विमानों की सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद से 36 महीनों के अंदर शुरू होगी और 66 महीनों में ही सारे विमान भारत को मिल जाएंगे।
9 साल से अटकी राफेल डील मंजूर, 59000 Cr में भारत खरीदेगा 36 फाइटर प्लेन