उमरिया । नगर उदय अभियान 25 दिसम्बर से 5 फरवरी तक 3 चरणों में चलाया जायेगा। पहला चरण 25 से 28 दिसम्बर तक चलेगा। दूसरा चरण 3 से 15 जनवरी 2017 तक और तीसरा व अंतिम चरण 20 जनवरी से 5 फरवरी तक चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत शहरी विकास से जुड़ी सभी परियोजनाएँ मिशन मोड में पूरी की जायेगी तथा नागरिक सेवाओं के प्रदाय को और बेहतर करने के प्रयास किये जायेंगे। इस परिप्रेक्ष्य में अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ़ श्री ऋषि पवार , परियोजना अधिकारी शहरी अभिकरण अनिल दुबे, प्रषिक्षु डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह, सिटी मैनेजर अभिमन्यु सिंह, मोबीन अहमद ने चंदिया एवं नौरोजाबाद क्षेत्र के वार्ड पार्षदों एवं नागरिकों से रूबरू होकर अभियान के उद्देष्य के संबंध में अवगत कराते हुए अभियान को सफल बनाने की अपील की ।

      अनुविभागीय अधिकारी श्री ऋषि पवार ने बताया कि नगर उदय अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम तीन चरणों में सम्पन्न होगा, जिसमें प्रथम चरण 25 दिसंबर से 28 दिसंबर 016 तक, द्वितीय चरण में 3 जनवरी से 15 जनवरी 017 तक एवं तृतीय चरण में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित होगा। नगर विकास योजनाओं में नागरिकों, रहवासी समूह, वेलफेयर सोसायटी , मोहल्ला समिति, व्यापारी समिति तथा जन कल्याण में संलग्न  एनजीओं आदि की भागीदारी सुनिष्चित की जाएगी। वार्ड में परिवारों की संख्या ज्यादा होने पर एक से अधिक दल भी बनाये जायेगे। यह प्रयास किया जाएगा कि  विभागों के अन्य कार्य सड़क निर्माण, षिक्षा इत्यादि प्रभावित न हो।

      द्वितीय चरण में वृहद सर्वे उपरांत वार्ड सभा के आयोजन हेतु उपयुक्त स्थल को चिन्हांकित करके नगरीय निकाय के सहयोग से वार्ड सभा का आयोजन की रूप रेखा तैयार की जाएगी। अभियान रूचिकर बनाने के लिए पेन्ंिटग प्रतियोगिता , नगरोदय अभियान के गीत का गायन, शासकीय योजनाओं से संबंधित पुस्तक तथा पठन सामग्री का वितरण, नगर विकास रथ, रेडियों जिंगल, नगरीय विकास से संबंधित फिल्म तथा चलचित्र इत्यादि का प्रयोग किया जाएगा।

इसी प्रकार अभियान के द्वितीय चरण में नगर के वार्डो में अधोंसंरचना विकास तथा हितग्राही मूलक कार्यक्रमों की मैदानी स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाएगी। साथ ही दल के माध्यम से योजनाओ की जानकारी प्रदाय की जाएगी तथा विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों को चिन्हांकन किया जाएगा। छोटे नगरों में यह अभियान वार्ड स्तर पर किया जाएगा और मोहल्लावार पृथक पृथक जानकारी संकलित की जाएगी। 

दल द्वारा वार्ड में स्थित बीपीएल समूह , मलिन बस्तियों , रहवासीसमूह के प्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी तथा सायं काल वार्ड के किसी प्रमुख स्थान मे बैठक आयोजित की जाएगी और डाटाबेस मूल्यांकन भी किया जाएगा। नगर के वार्ड मे ंनिवासरत निराश्रित तथा अनाथ की पहचान दल द्वारा की जाएगी।

अभियान के द्वितीय चरण का उपयोग मौसमी बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू इत्यादि से बचाव के लिए नागरिकों को सचेत करने हेतु प्रचार प्रसार किया जाएगा। वार्ड में स्थित बेरोजगारों को जिन्हें रोजगार की आवष्यकता है चिन्हांकित किया जाएगा तथा स्थान विषेष के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसी प्रकार नगरीय विकास एवं आवास विभाग के हितग्राही मूलक योजनाएं , खुले मे ंषौच से मुक्त नगर बनाने के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओ से संबंधित जानकारी वार्डवार संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी दंेगे।

अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ़ श्री ऋषि पवार ने बताया कि नगर उदय अभियान के दल प्रभारी प्रातः 8 बजे  क्षेत्रीय कार्यालय में एकत्रित होंगे तथा 12 बजे तक एक वार्ड का भ्रमण करंेगे और 12 से 2 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में आवष्यक जानकारी भरेंगे तथा अपरान्ह 3 बजे से 6 बजे तक वार्ड स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन कर संवाद करेंगे एवं योजनाओ से संबंधित आवेदन का संकलन करेंगे। इसी प्रकार दूसरे दिन वार्ड के शेष हिस्से का भ्रमण इसी क्रम मंे करेंगे।

उन्होंने बताया कि वार्ड स्तरीय दल जन हितकारी योजनाओ के लिए हितग्राही का चयन, अधोसंरचना निर्माण की आवष्यकताओ का चिन्हांकन, अन्य विभागों के कार्यो का पर्यवेक्षण, स्थानीय मांग, स्वच्छता अभियान, द्वितीय चरण में चलाया जाएगा।

अभियान के तृतीय चरण 20 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय चरण में शासन की विभिन्न योजनाओं के चिन्हांकित हितग्राहियों को योजना का लाभ अभियान के दौरान प्रदाय किया जाएगा। हितग्राही मूलक योजनाओ के लाभार्थियों को योजनाओ का लाभ वृहद कार्यक्रम में किया जाएगा जिसमें यथा संभव मुख्यमंत्री अथवा प्रभारी मंत्री उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार अधोसंरचना विकास के विभिन्न योजनाओ/ परियोजनाओं के अंतर्गत स्वीकृति प्रदाय की जाकर विभिन्न कार्यो को प्रारंभ करने की कार्यवाही हेतु षिलान्यास या भूमिपूजन आयोजित किया जाएगा। 

अभियान के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा लोक सेवा गारण्टी के प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी और उसका निराकरण भी किया जाएगा।  अभियान में ही जिला योजना समिति की बैठक में प्राप्त प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा जिसे कलेक्टर द्वारा प्रेषित किया जाएगा । इस प्रतिवेदन में नगर उदय अभियान के दौरान नगर के विभिन्न योजनाओ के हितग्राहियों को लाभान्वित करने के संबंध में प्रतिवेदन, नवीन कार्यो के षिलान्यास, भूमिपूजन, लोकार्पण का समोवष करते हुए आगामी तीन वर्ष की कार्य योजना एवं उसके क्रियान्वयन की रूप रेखा तैयार की जाएगी।