उमरिया । कृषि उपज मंडी में आयोजित राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का कल शनिवार को खाना पूर्ति पूरी की गई। इस कार्यक्रम में जन जागरूकता के अभाव में विभागीय लोागों के अलावा स्थानीय गिनती के लोग पहुंचे। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को वस्तु खरीदने , सेवा अथवा सेवाएं लेने के लिए भुगतान करना, वचन देना अथवा अन्य विधि से भुगतान करना जैसे अन्य मामलों की जानकारी उपभोक्ताओ को देनी थी परंतु स्थानीय लोगों की अनुपस्थिति क ी वजह से उपभोक्ता दिवस पूरी तरह फ्लाप रहा। दोपहर करीब 1 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मौजूद लोगों को सहायक खाद्य अधिकारी केपी मौर्य एवं मीनू पनिका ने जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान खाद्य अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि सामग्री क्रय करते समय उसका वजन, एक्सपायरी डेट, गुणवत्ता की जांच आवष्यक रूप से करते हुए दुकानदार से रसीद प्राप्त करें। नपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कोल ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी।