तलेंन नगर में श्री मेढ़ छत्रिय स्वर्णकार समाज की जिला राजगढ़ की जिला बैठक तलेंन के सन रेड रोज स्कूल में आयोजित की गयी जिसमे समाज के नव युवक मंडल प्रदेश अध्यक्ष राजेश जी सोनी, प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य ओम प्रकाश जी पाँचम, कृष्ण मोहन सोनी, बद्री लाल जी सोनी, समाज के सरक्षक मांगीलाल सोनी बखेड़,कैलाश नारायण सोनी सिका ,समाज के जिला अध्यक्ष मुकेश सोनी इंजीनयर ,तथा युवा मंडल के सरक्षक बनवारी सोनी पचोर के मुख्य आतिथ्य में संपन हुआ ।जिसमे सभी नगरो के अध्यक्ष ,नवयुवक मंडल महिला मंडल पदाधिकारी सम्मलित हुए उपस्थित अतिथियों का स्वागत नगर के पद अधिकारी पीताम्बर सक्वाया, शयाम सोनी, मनोहर लाल सोनी, प्रसांत जी ,कैलाश नारायण जी, ललित कुमार जी, अविनाश ,सुनील अशोक सोनी, राजेश एवं महिला प्रतिनिधि श्री मति काजल सोनी, द्वारा किया गया कार्यक्रम में जिले की प्रतिभा तथा नगर तलेन का गौरव म प्र की पी एस सी परीक्षा में सफल उमीदवार अनिल सोनी डावर, पूजा सोनी नरसिंगढ़,का सम्मान किया गया।समाज की विभिन योजनाओं पर चर्चा की गयी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारा विधवा निराश्रितसमाज की महिलाओं के पुनर्वास एवं उन्नति हेतु तथा पितृ हिन कन्याओ के लिये शिक्षा व्यवस्था के लिये योजना का शुभरम्भ की घोषणा की ।अनीता सोनी ब्यावरा को महिला मंडल जिला संयोजक एवं संजय सोनी नरसिंगढ़ को नव युवक मंडल का जिला संयोजक एवं बनवारी सोनी पचोर को जिला नवयुवक जिला सरक्षक नियुक्त किया गया इस अवसर पर नि:शुल्क विवाह सम्मलेन पचोर में करने का निर्णय लिया गया कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव प्रकाश नारायण सोनी सुभाष सोनी ब्यवारा द्वारा किया गया तथा आभार पीताम्बर सक्वाया द्वारा किया गया ।
मेढ़ छत्रिय स्वर्णकार समाज की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न ।