तलेन शासन के स्वच्छ भारत अभियान मिषन का कार्य नरसिंहगढ़ जनपद के अन्तर्गत ग्राम गिन्दोली पंचायत के अन्तर्गत सरसखेड़ी, अब्दापुर, गिन्दोली के ग्रामों में कागजों पर ही लिपापोती कर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ष्षासन की योजना के अन्तर्गत बनने वाले षौचालय काफी घटिया व आधे अधूरे बने है। जहाॅ एक ओर षासन षौच के लिए बाहर जाने को रोक रही है। वहीं हम ग्रामवासीयों को अधूरे षौचालयों के कारण बहू एवं बहन बेटियों केा मजबूरीवष बाहर जाना पड़ रहा है। देखने में आया है कि षौचालयों के ऊपर कहीं छत नही है तो कहीं फाटक तो कहीं सीटे ही नही लगी है। कुछ ष्षौचालय बनकर तैयार भी हो गए है। तो वो भी जर्जर अवस्था में है। ष्षासन की योजना का ग्राम के जिम्मेदार इस प्रकार धज्जी उड़ा रहे है। वहीं संबंधित अधिकारी भी कभी इस ओर आकर देखा तक नही है। ग्राम के लोगो ने बताया कि पंचायत भवन भी साल में एक दो बार ही खुलती है व इस पंचायत को जनता का चुना सरपंच नही पुराना सरपंच चला रहा है। ग्राम गिन्दोली निवासी रामचन्द्र जाटव, चन्दरसिंह रूहेला, पार्वतीबाई, दिनेष, कालूराम, कौषल्याबाई, अवन्तीबाई, आदि ग्रामवासियों का कहना है कि ष्षासन की योजनाओं का हम ग्रामवासियों को कोई फायदा नही मिलता न बताया जाता है। षौचालयों की षिकायतें ग्राम पंचायत बूचाखेड़ी, बारवाॅ व खजूरी, से भी यहीं है कि ग्रामों में षौचालय गुणवत्ताविहीन व आधे अधूरे पड़े है। इनका कहना है कि - ‘‘ मुझे तो कोई जानकारी नही कितने षौचालय बने मंत्रीजी को याद होगा हाॅ कही का हवा तूफान में गिर गया होगा। ‘‘ देवीलाल मालवीय सरपंच ग्राम पंचायत गिन्दोली ‘‘षौचालय हितग्राही द्वारा जैसा चाहा वैसा बनावा सकता है। पूर्व में अगर सरपंच सचिव द्वारा घटिया बनाया है जो भी समस्या है आप बताइए टीम बनाकर जाॅच करवा लेगे। ‘‘ डी.एस.राणा जनपद सी.ओ. नरसिंहगढ़ ‘‘ग्राम पंचायत में करीब पचास ष्षौचालय बनाए गए थे। जो निर्माण समिति ग्राम पंचायत को रिपेयर करने को कहा था हाॅ गाॅव वालों ने घटिया निर्माण होना बताया था।‘‘ अमित गिरी इंजीनियर जनपद सी.ई.ओ. राजेष जैन के मो. नं. 9425473915 पर संपर्क किया पर फोन काट दिया गया।