जावरा.प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने 10th के स्टूडेंट से स्कूल यूनिफाॅर्म में आने को कहा। स्टूडेंट नाराज हो गया। घर गया, देसी कट्टा लेकर आया और प्रिंसिपल के चैंबर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। प्रिंसिपल को इंदौर रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी छात्र फरार है। क्या है मामला...
- शनिवार सुबह जैन स्कूल पहुंचे। राउंड के दौरान उन्होंने 10th के स्टूडेंट कामरान को विदाउट यूनिफॉर्म देखा। अमित ने कामरान से कहा कि वो घर जाए और स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर आए। इसके बाद अमित चैंबर में और कामरान घर चला गया।
- करीब 9.30 बजे कामरान फिर स्कूल पहुंचा। सीधे अमित के चैंबर में घुसा।
- दोनों के बीच बहस हुई। इसी दौरान कामरान ने शर्ट में छुपाकर लाए गए देसी कट्टे से अमित पर फायर कर दिया।
- गोली अमित की जांघ में लगी। वो चीखे।

मौके से फरार हुआ आरोपी
- स्कूल स्टाफ कुछ समझ पाता, इससे पहले ही कामरान मौके से फरार हो गया।
- अमित को हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से उनकी हालत गंभीर होती गई। इसके बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, जैन की हालत गंभीर बनी हुई है।
- पुलिस ने कामरान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।