जम्मू: जम्मू और कश्मीर में पुंछ और कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीज़फायर का उल्लंघन कर फायरिंग की है. रविवार तड़के पाकिस्तान की फायरिंग में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक आम नागरिक भी जख्मी है. पाकिस्तान की तरफ अचानक ये फायरिंग रविवार तड़के दो बजे शुरू हुई. अधिकारियों का कहना है कि भारतीय सेना पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. भारत ने भी शक्तिशाली हथियारों से गोले दागे हैं. अब भी दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है. कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में गुरुसेवक सिंह शहीद हो गए हैं. सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में दो घुसपैठ को नाकाम किया है.
जम्मू कश्मीर: पुंछ-KG सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में सेना के 2 जवान शहीद