मध्यप्रदेश के जिला उमरिया में स्तिथ राष्ट्रीय राज मार्ग ७८ पर मौजूद  ग्राम भरौला में कल मंगलवार की दरमियानी मंगलवार की रात 3बजे उमरिया से कटनी की ओर जा रहा भारी भरकम बल्कर ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 30 फीट नीचे जा गिरा इस घटना में ड्राईवर की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जाता है कि घटना के दौरान रात में इतनी तेज आवाज हुई कि भरौला के अधिकांश ग्रामीण हाइवे मार्ग पर स्थित पुल के करीब पहुंच गए और पीडि़तों की मदद की । घटना में ट्रक चालक जितेंद्र सिंह जिला सतना थाना बड़ेरा ग्राम रिवारा की मौत हो गई है वहीं ट्रक में मौजूद क्लिनर अतुल सिंह गंभीर रूप से घायल है जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि देर रात हुई घटना के बाद कुछ देर तक ड्राइवर जीवित रहा परंतु अत्यधिक रक्त स्राव की वजह से कुछ पल में उपचार पूर्व ही मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एमपी19 एचए 1561 में प्रकरण पंजीबद्ध कर मृतक के शव का पीएम करा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ह्रदयविदारक हुइ इस दुर्घटना में बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक जैसे ही पुल के करीब पहुंचा किन्ही कारणों से अनियंत्रित हो गया और सीधे पुल में समा गया। इस घटना में ड्राइवर की मौत के साथ ट्रक भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। अभी शनिवार को घुनघ्ुाटी और पाली के बीच स्थित रेल्वे फाटक के पास हाईवा पलट गया था हालाकि इस घटना में किसी जन हानि की खबर तो नही थी परंतु नित नइ दुर्घटनाओं से निश्चित ही हाइवे मार्ग लाल हो रहा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के दृष्टिगत यातायात विभाग एवं परिवहन विभाग को और अधिक मानीटरिंग कर बेहतर आवागमन बनाने प्रयास की दरकार है।