*भोपाल।* ब्यूरो। केंद्र सरकार के एकाएक बड़े नोटों को प्रचलन से बाहर करने के फैसले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कालेधन पर रोक लगेगी। अब देश विकास की दौड़ में तेजी के साथ दौड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को क्रांतिकारी बताया।