टोक्यो. जापान दौरे पर गए नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय कम्युनिटी के लोगों से मुलाकात की। नोट बंदी को लेकर मोदी ने चुटकी ली, " पहले लोग गंगा में चवन्नी नहीं डालते थे, अब नोट बह रहे हैं।" उन्होंने ये भी कहा, "देश के गरीबों ने अमीरी दिखाई है। जनधन योजना में 45 हजार करोड़ जमा कराए गए। ये मेरे देश की ताकत है।" इससे पहले मोदी ने जापानी पीएम शिंजो आबे के साथ बुलेट ट्रेन का सफर किया। वे कोबे स्थित कावासाकी हैवी इंडस्ट्री भी पहुंचे, जहां उन्होंने बुलेट ट्रेन की हाईस्पीड टेक्नीक की जानकारी ली। शुक्रवार को जापान और भारत ने सिविल न्यूक्लियर डील पर साइन किए थे।नोट बैन पर बोले मोदी, ‘काला धन रोकने के लिए 30 दिसंबर के बाद भी हो सकते हैं बड़े फैसले ’देश के 40 फीसदी गरीबों को खाता नसीब नहीं था। हमने गरीबों से कहा कि आपके पास एक भी पैसा नहीं होगा तो भी खाता खुलेगा।" - "हमारे देश में गरीबों ने अमीरी दिखाई है। पहली बार गरीबों की अमीरी देखने का सौभाग्य मिला।" - "गरीबों ने बैंक खातों में 45 हजार करोड़ जमा किए। ये है गरीबों की अमीरी। ये वो चीज है जो देश को जैसा चाहती है वैसा बनाने की ताकत रखती है।"