नई दिल्ली: 500 और एक हजार के नोट पर लगे बैन के बाद पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल हैं. केंद्र सरकार के इस फैसले से ट्रांसपोर्ट सेक्टर को भी काफी मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है. नोट बंदी की लिमिट बढ़ाएं- एआईएमटीसी एआईएमटीसी यानी ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले के बाद टोल-नाको पर 500 और एक हजार के नोट को इस्तेमाल करने की लिमिट को बढ़ाने की मांग की है. एआईएमटीसी का कहना है कि पूरे देश में इस फैसले के बाद 80 लाख ट्रक जगह-जगह खड़े हो गए हैं. जिससे ट्रांसपोर्टेशन में काफी परेशानी आ रही है. नितिन गडकरी से मिले एआईएमटीसी के प्रवक्ता एआईएमटीसी के प्रवक्ता जगदीश गुप्ता ने जानकारी दी कि पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बाद नितिन गडकरी ने वार्ता कर टोल बैरियर समाप्त और एक मुश्त टोल के लिए एक कमेटी बनाई है. ये कमेटी 15 दिसम्बर तक अपना निर्णय देकर समस्या को समाप्त करेगी. 14 नवंबर तक टोल बूथ फ्री केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नोट बैन के फैसले के बाद ऐलान किया था कि 11 नवंबर रात 12 बजे तक देश के किसी टोल बूथ पर पैसा नहीं लिया जाएगा. हालांकि इसके बाद गडकरी ने अवधि बढ़ाते हुए इसको 14 नवंबर तक कर दिया है. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट बंद का एलान किया था. सरकार का मानना है कि इससे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी.