तलेन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा के निर्देश पर नगर में चल रहे नियमो के विरूद्ध संचालित चिकित्सा क्लीनिकों, पैथोलॉजी लेब, झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध बी एम ओ राजेन्द्र कुमार डॉ प्रशांत सक्सेना उनकी टीम व थाना प्रभारी राम वीर सिंह परिहार व पुलिस टीम के सहयोग से कार्यवाही की गई जिसमें इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने संचालित लाइफ केयर हॉस्पिटल सब्जी बाजार संचालित अवैध क्लिनिक को सील किया गया वही संजीविनी हॉस्पिटल को चेक किया गया जिसमें सभी दस्तावेज ठीक पाए गए वही जांच टीम की सूचना लगते ही नगर में संचालित कई झोलाछाप डॉक्टर क्लिनिक बंद करके भाग गए वही नगर में कार्यवाही से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया ।
झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्यवाही से मचा हडकंप