राजगढ़ स्वच्छ भारत मिशन एवं अमृत योजना अंतर्गत 685 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भूमिपूजन व लोकार्पण और "स्वच्छता पखवाड़ा" समापन कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने नगर पालिका परिषद ब्यावरा में अयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सहभागिता कर स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से आज 'स्वच्छता दिवस' पर वर्चुअल माध्यम से 'स्वच्छ भारत मिशन' एवं 'अमृत' योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के लिये 435 करोड़ रुपये की लोक कल्याणकारी परियोजनाओं के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के साथ ही ग्वालियर स्थित आदर्श गौशाला के 100 टन क्षमता के बी.आई.ओ./ सी.एन. जी. प्लांट का उद्घाटन किया गया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बुधवार 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरे हुए हैं,ये यात्रा स्वच्छता को लेकर करोड़ों देशवासियों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से लोग अपने गांवों की, शहरों की, मोहल्लों की, चाल की, फ्लैट की और सोसायटी की स्वयं बड़े आग्रह से सफाई कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन बीते पखवाड़े में देश भर में करोड़ों लोगों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में भाग लिया है।स्वच्छ भारत मिशन से देश के आम जन के जीवन पर जो प्रभाव पड़ा है, वो अनमोल है।अब स्वच्छता, संपन्नता का नया रास्ता बन रहा है। विकसित भारत' के लिये यह अत्यंत आवश्यक है कि अपना भारत स्वच्छ भी हो और स्वस्थ भी। इस दिशा में 'स्वच्छ भारत मिशन' का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनाने में मध्यप्रदेश ने भी अथक प्रयास किया है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। हम सभी को मिलकर हमारे जिले को भी स्वच्छता में अव्वल बनाना है। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री श्री बद्रीलाल यादव, भाजपा ज़िला महामंत्री श्री अमित शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। .......00....... फ़ोटो क्र
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के समापन पर विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण