राजगढ़ - ( सतीश यादव )रविवार को राजगढ़ नगर की सुख शांति और समृद्धि में वृद्धि के लिए विश्व हिन्दू परिषद व हिन्दू चेतना मंच के संयुक्त तत्वधान में मां जालपा को 1111 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई यह यात्रा प्रातः 10:30 बजे* राजमहल प्रांगण से आरंभ हुई ।जो की पूरे नगर में होते हुए माँ जालपा को अर्पित की गई । वही इस चुनरी यात्रा में पिछले वर्ष की भांति संपूर्ण मार्ग पर कारपेट बिछाया गया वही सामाजिक संगठनों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा फलाहार जूस छाछ अन्य माध्यमों से चुनरी में पधारे भक्तों का स्वागत किया गया । वही यात्रा समाप्त होने के पश्चात मां जालपा से बस स्टैंड तक आने के लिए श्रदालुओं के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध रही इस चुनरी यात्रा में राजगढ़ जिले के धर्म प्रेमी जनता ने पधार कर धर्म लाभ प्राप्त किया वही सेकड़ो की संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल रहे ।। ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆