नरसिंहगढ़ l मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत समाज कार्य स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम Bsw/Msw की संपर्क कक्षा का आयोजन शासकीय महाविद्यालय नरसिंहगढ़ में आयोजित की गयी l कक्षा का शुभारम्भ *राष्ट्र भक्ति ले ह्रदय में हो खड़ा यदि देश सारा* गीत के माध्यम से की गयी,संयुक्त सत्र में नवीन सूचनाएं छात्रों को दी गयी और असाइंमेंट के बारे में बताया गया l उसके पश्चात परामर्शदाता हरिओम जाटव द्वारा हिंदी भाषा एवं संस्कृति विषय पर छात्रों से संवाद करते हुए मेथलीशरण गुप्त के जीवन वर्तांत् के बारे में बताया, रंगलाल नागर ने छात्रों से संवाद करते हुए सामाजिक सामूहिक कार्य विषय के बारे में जानकारी दी, नटवरसिंह द्वारा सतत विकास के आयाम विषय, अमिय कश्यप ने समाज कार्य अभ्यास के क्षेत्र, मनीषा सक्सेना ने सामाजिक शौध एवं सांख्यिकी विषय पर व्याख्यान दिया l तत्पश्चात महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और स्वच्छता एवं नशा मुक्ति हेतु शपथ ली गई l मद्यनिषेध सप्ताह के अंतर्गत छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए नशा के दुष्परिणामों के बारे में बताया रंगलाल नागर और नटवरसिंह ने बताया कि नशा से मानसिक, शारीरिक,आर्थिक तीनों की हानि होती है, धार्मिक ग्रंथो के उदाहरण देते हुए कहा कि मानव जीवन अनमोल है, नशा करके इसे खराब ना करें l तत्पश्चात उपस्थित छात्रों के साथ मिलकर सामूहिक श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर की सफाई की एवं राष्ट्रगान के साथ कक्षा का समापन हुआ l इस अवसर बीएसडब्ल्यु एवं एमएसडबल्यू के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l
नशा से होती है मानसिक, शारीरिक,आर्थिक हानि मानव जीवन अनमोल है, नशा करके इसे खराब ना करें l