तलेन नवरात्रि के दौरान नगर में विभिन्न मोहल्ले में सजे गरबा पंडालों में गरबे की धूम मची हुई है। नगर के गरबा पंडालों में बैठाई गई माता की प्रतिमाओं की नियमित पूजा अर्चना की जा रही है। साथ ही सजायें गए पांडलो में शाम को गरबा का आयोजन हो रहा है। गरबो को देखने के लोगों की भीड़ उमड़ रही है। नगर के गरबा पंडालों में प्रतिदिन रात्रि में साबुदाने की खिचड़ी व खीर प्रसादी के रूप में वितरित की जा रही है। वही श्री राधा कृष्ण कला मंडल द्वारा भगवान केदारनाथ की आकर्षक झांकी बनाई गई है। वही वार्ड 1 ग्राम मिर्जापुर में भी राधा कृष्ण मंदिर पर माता रानी की झांकी बनायी गयी जहाँ रोजाना छोटी कन्याओ द्वारा गरबा किया जा रहा है ।।
नगर में गरबा पंडालों में गरबे की धुम