तलेन - विगत कुछ दिवस के पूर्व हुई प्रशासनिक सर्जरी के साथ तलेन टप्पा कार्यलय के लिये स्थायी रूप से मनोज शर्मा नायब तहसीलदार तलेन का पद भार ग्रहण किया । वही उन्होंने चार्ज लेते हुए मीडिया से कहा कि आम जनता के कार्यों को प्रमुखता से किया जाएगा वही ज्यादा से ज्यादा टप्पा कार्यलय में आने वाले लोगो कार्य उसी दिन करने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा । श्री शर्मा पूर्व में सारंगपुर नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत रहे । श्री शर्मा कार्य के प्रति लगन शील मेहनती कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति है ।