तलेन - नगर परिषद तलेन द्वारा प्राचीन विराट मवेशी मेले का शुभारंभ किया गया गया वही सर्वप्रथम मेला ध्वज के साथ ढोल बाजे के साथ इकलेरा रोड़ स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात मेला ग्राउंड में विधिवत ध्वज पूजन किया तथा मेला ग्राउंड पर लाकर ध्वाजारोहण के साथ मेले का शुभारंभ किया गया।यह मेला दिनांक 23/11/2024 से शुरू होकर दिनांक 7 /12/2024 तक चलेगा । वही मेले में छेत्र सहित आसपास के दुकानदारों को दुकान लगाने के लिये आमंत्रित किया है यह मेला लगभग 30 से 40 वर्षो से लगातार लगता आ रहा है जिसमे मनोरंजन व खेल खिलौने ग्रह उत्पाद की सामग्रियों की दुकानें लगाई जाएगी   इस अवसर पर नगर परिषद तलेन अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, पार्षद पप्पू सिंह अहिरवार, अजब सिंह वंशकार, जनप्रतिनिधि, मोहम्मद जावेद अंसारी राजस्व उप निरीक्षक, राजेश डोडिया स्वच्छता उपनिरीक्षक, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र पुष्पद सहित नागरिक गण, कर्मचारी गण सम्मिलित रहे।