तलेन - ग्राम बना पूरा गांव के 25 वर्षीय दलित युवक की मौत के बाद गुरुवार को रात 8 बजे ग्रामीण ओर परिजन उसका शव लेकर तलेन थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया म्रतक का नाम राहुल वर्मा पिता गणपत था म्रतक के छोटे भाई अंकित वर्मा का आरोप है कि 3 दिसंबर को भाई दिहाड़ी पर नही गया था इस पर गांव के दो लोग राकेश पाटीदार और अर्जुन पाटीदार ने उसके साथ मारपीट की उसके बाद वह शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुँचा तो आरोपी पक्ष के 6 लोग आ गए उन्होंने रुपये दे कर पुलिस कर्मियों से पिटवाया इस मार पीट की वजह से गुरुवार को उसके पेट मे दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले गए वह उसकी मौत हो गयी परिजनों ने मोत के जिमेदार तलेन पुलिस व गांव के राकेश पाटीदार व अर्जुन पाटीदार को ठहराया है व गिरफ्तारी की मांग है वही इस मामले को ले कर एस डी ओ पी अरविंद सिंह ने बताया था कि मंगलवार को दोनों पक्षो में समझौता हो गया था पुलिस पर लगाये जा रहे आरोप निराधार है
दलित युवक की मौत थाने में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा