बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)-.जियो केसरी के लाल, राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी, जैसे गीतों पर जब जब नन्नें बच्चों के साथ ही किशोर बालक- बालिकाओं ने रामायण का मंचन किया तो पूरा परिसर राममय हो गया। लोक सांस्कृति पर आधारित नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर उपस्थित पालकों सहित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सरस्वती विद्या मंदिर के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से की गई, जिसमें नगर के तीनों स्कूल के विद्यार्थियों ने संयुक्त रुप से प्रस्तुतियां दी। प्रथम दिवस समारोह में बतौर मुख्य वक्ता खरगोन विभाग के विभाग समन्वयक महादेव यादव , मुख्य अतिथि कुंवर सिंह बघेल, प्रभारी प्राचार्य ,विशेषअतिथि विनय काबरा सहायक अधीक्षक केन्द्रीय जेल, बड़वानी, अध्यक्षता श्रीमती पल्लवी शास्त्री की । वक्ताओं ने कहा भारतीय संस्कृति देने की भावना सिखाती है, वर्तमान में शिक्षा व्यवसाय का रुप ले रही है, जिसकी अंधी दौड़ में पालक भी सहभागी बन रहे है। इसलिए आधुनिक शिक्षा के साथ सर्वांगिण विकास के लिए संस्कारों से परिपूर्ण शिक्षा भी जरुरी है। पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, राज्यसभा सांसद, मुख्य वक्ता भगवान सेप्टा, प्रातीय उपाध्यक्ष विघाभारती मालवा, अध्यक्षता गुरमीत सिंह गांधी, समाजसेवी रहे ।डा सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा देश के निर्माण में अच्छे नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है सरस्वती विद्या मंदिर इसकी कार्यशाला हे । उन्होंने स्वामी विवेकानंद के रोचक किस्से सुनाकर भावविभोर कर दिया। मुख्य वक्ता भगवान सेप्टा ने युवा दिवस का महत्व बताते हुए सूर्य नमस्कार का महत्व बताया।कहा सरस्वती विद्या मंदिर संस्कारित शिक्षा के लिए जाना जाता है यह सांस्कृतिक आयोजन भी प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास है। इसके पश्चात अतिथियों ने भैया बहनों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मां गायत्री शिक्षा समिति अध्यक्ष संगीता लोह, सचिव गुरदीप सिंह सैनी, उपाध्यक्ष डॉ सुहास यादव, कोषाध्यक्ष गरिमेश निमाडे, सहसचिव डॉ रमेश पंवार, सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ साधना भंवर सहित सभी समिति सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य सुनील दशोरे,करपाल डावर, राजेश सेंगर सहित सभी आचार्य दीदीयो का सराहनीय सहयोग रहा।
देश के निर्माण में अच्छे नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका - डा सुमेर सिंह सरस्वती विद्या मंदिर के भैया /बहनों ने वार्षिकोत्सव को राममय कर दिया