बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता):- भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत बुधवार रात्रि को अजय यादव को जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया अजय यादव की घोषणा होते ही जिले भर में कार्यकर्ताओं में हर्ष छा गया व सोशल मीडिया पर बधाई संदेश देने वालो का तांता लग गया। संगठन पर्व 2024 के तहत जिलाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण कर प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री विवेक शेजवलकर की सहमति से संगठन जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम बंसल ने बड़वानी के जिलाध्यक्ष हेतु अजय यादव की घोषणा की गई। दोहपर 2:30 बजे नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय यादव बड़वानी भाजपा जिला कार्यालय पहुचे जहाँ हजारों कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। पश्चात पण्डित द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन करवाया व पूर्व जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने विधिवत अजय यादव को जिला अध्यक्ष का पदभार सौंपा। उसके पश्चात भाजपा कार्यालय के सभागृह में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हि एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमे छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलती है और आज भाजपा संगठन ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है में शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। आगे उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी को साथ लेकर भाजपा को प्रत्येक बूथ पर मजबूत बनाना है ओर सभी कार्यकर्ताओ के सहयोग से संगठन के कार्यक्रमो को क्रियान्वित करना है तथा भाजपा को 1224 बूथों पर मजबूत बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में चारो विधानसभा में भाजपा को विजय बनाना मुख्य लक्ष्य है। वही इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष द्वय कमलनयन इंगले, एस वीरास्वामी, ओमप्रकाश खंडेलवाल व ओमप्रकाश सोनी, पानसेमल विधायक श्याम बरडे, विकास आर्य ने भी सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष को बधाई दी व भाजपा में एकजुट होकर भाजपा को मजबूत बनाने की बात कही। जुलवानिया से बड़वानी पहुचे अजय यादव का राजपुर तथा अंजड में श्रीकृष्ण चौक में भाजपा मण्डल द्वारा व नगर परिषद में नप अध्यक्ष व पार्षदों ने स्वागत किया व बड़वानी में भी जगह-जगह कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षो ने भी श्री यादव का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शुभम पांडे व आभार महामन्त्री विक्रम चौहान ने व्यक्त किया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति के प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे, अंतर सिंह पटेल, लोकेश शुक्ला, सुभाष जोशी, भागीरथ कुशवाह, विक्रम चौहान, मोहन गोले, अंजना पटेल, अभिलाषा सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय यादव ने किया पदभार ग्रहण, हुआ भव्य स्वागत।