तलेन दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने पर आज भाजपा को प्रचण्ड विजय मिलने के अवसर पर शनिवार को भाजपा तलेन मंडल द्वारा बस स्टेण्ड तलेन पर आतिशबाजी की गयी और ढोल नगाड़ो के साथ जश्न मनाया गया जैसे ही दोपहर तक चुनाव के नतीजे सामने आये शाम होते होते परिणाम स्पष्ट हुए, भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर पुरे देश मे ख़ुशी का माहौल हो गया, तलेन मंडल मे भाजपा द्वारा बस स्टेण्ड पर ढोल नगाड़ो पटाखो के साथ जुलुस निकालकर उत्सव के रूप मे जश्न मनाया गया, इस मोके पर तलेन मंडल के अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला के साथ तलेन मंडल के वरिष्ठ जन कार्यकर्तागण मौजूद रहे.