तलेन केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत स्वीकृत 65.5 करोड़ की लागत से करीब 25 किमी लंबे तलेन मऊ मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन उक्त मार्ग निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। अब बिना अतिक्रमण हटाए ही मार्ग का निर्माण हो रहा है।जिसमे रोड की चौड़ाई कम कर दी गई है और न ही रोड के दोनों ओर नालियों का निर्माण किया गया है है ऐसे में भविष्य में परेशानी होगी। जबकि तलेन के शुजालपुर नाके से तो शमशान तक सीमेंट क्रांकीट रोड बनना है करीब पांच मीटर लंबाई और 7 मीटर चौड़ाई वाले हिस्से में अतिक्रमण हटाए बिना अतिक्रमण हटाया निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ऐसे में अभी से जाम की स्थिति बन रही है साथ ही अतिक्रमण नहीं हटा तो भविष्य में परेशानी और अधिक होगी। बता दें कि मार्ग का निर्माण गोडेट कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। लेकिन निर्माण में लापरवाही शुरू से ही बरती जा रही है। शहरों से सीदे कनेक्टिविटी मार्ग सारंगपुर से राजधानी भोपाल के मुख्य मार्ग से सीधे कनेक्टिविटी मुहैया कराता है। साथ ही इंदौर, उज्जैन, नलखेड़ा, शाजापुर, शुजालपुर की ओर जाने वाली 10 से अधिक यात्री बसें और अन्य वाहन भी यहां से गुजरते हैं। ऐसे में भविष्य में ट्रैफिक बढ़ेगा, यदि सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो फिर दिकक्तें होगी। बहुत ही धीमी गति से नगर के अंदर चल रहे सड़क निर्माण कार्य मै ठेकेदार द्वारा जगह जगह रोड खोद कर पटक दिया है जिससे आये दिन वाहन सवार चोटिल हो रहे है मगर जिम्मेदारो को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है ।