चाचौड़ा:- अमित राजोरिया पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्ग्रत बांध निर्माण से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों ने बुधवार को बीनागंज में विशाल रैली निकाली। रैली नगर के निचला बाजार से प्रारंभ हुई और मुख्य मार्गों से होते हुए कृषि उपज मंडी बीनागंज पहुंची। इसी बीच ग्रामीणों द्वारा मुख्य बाजार में रैली को जगह जगह रोक कर आने भाषण दिए गए। साथ ही जय जवान जय किसान के नारों के साथ रेली निकाली गई ग्रामीणों के हाथो में तख्तियां थी जिन पर लिखा था बांध बनाने को नीति वापस लो, उपजाऊ जमीन पर बांध बनाना नहीं चलेगा, किसानों को बर्बादी से बचाने के लिए स्टॉप डेम बनाए जाए, इसी तरहा रेली में आगे बैनर लेकर किसान चल रहे थे उस पर लिखा था कि रैली और ज्ञापन वा आयोजक गांव बचाओ खेत बचाओ संघर्ष समिति। ग्रामीणों द्वारा नगर के मुख्य मार्ग से विशाल रैली निकाली गई जिस में सैकड़ों ग्रामीण किसान सम्मलित हुए। रेली के उपरांत कृषि उपज मंडी बीनागंज में प्रशासन मौजूद रहा बही उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा ग्रामीणों की मांग का ज्ञापन लिया इस के पूर्व किसानों ने अपने ज्ञापन का वाचन किया इस के उपरांत प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ममता मीना, राधोगढ़ विधायक प्रतिनिधि चंद्रमोहन चुन्नू भैया, श्याम मीना कीताखेड़ी, देवेंद्र मीना, संजय मीना, सौरव यादव, एवम अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रैली में सम्मिलित हुए। रेली में ग्रामीण बोले ग्रामीणों ने रैली में भाग लेते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि प्रस्तावित विशाल बांध के कारण उनकी उपजाऊ भूमि एवं आवासीय क्षेत्र डूब प्रभावित क्षेत्र में आ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि बड़े बांध के बजाय छोटे-छोटे स्टॉप डैम बनाए जाएं ताकि किसानों को सिंचाई सुविधा भी मिले और उनकी पुश्तैनी भूमि एवं घर-बार डूबने से बच सके साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। आगे जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। डैम से प्रभाभीत किसानों की रैली में पुलिस प्रशासन रहा मुस्तेत जब नगर बीनागंज में पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना के विरोध में रैली निकाली जा रही थी तब प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया आगे आगे पुलिस प्रशासन चल रहा था और पीछे ग्रामीण अपने नारे लगाते हुए शांति पूर्ण रूप से चल रहे थे।
पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना पीकेसी के विरोध में नगर बीनागंज में निकाली ग्रामीणों ने रैली डेम निर्माण से प्रभावित भूमि के ग्रामीणों ने निकाली रैली