तलेन जहाँ एक तरफ प्रदेश सरकार आम जनता को सुविधाओ के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही. वही जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी व कर्मचारी सरकर की शाख धूमिल कर रहे वही जरुरी स्वास्थ्य सुविधाओ मे घोर लापरवाही की जा रही है मामला है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तलेन का जहाँ नर्सिंग स्टाफ द्वारा रात्रि में समय पर ड्यूटी नहीं देने के कारण डिलीवरी के लिए आई महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि 9 बजे तक डिलीवरी केंद्र पर कोई नर्स मौजूद नहीं थी। जानकारी के अनुसार उस समय नर्स रिजवाना खान की ड्यूटी थी पर वह मोजुद नहीं थी। तलेन स्वास्थ्य केंद्र का काम ईश्वर भरोसे ही चल रहा है रात्रि में स्वास्थ्य केंद्र पर कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं था। इस मामले मे जिम्मेदार का किया कहना - दिनांक 14 व 15 तारीख को रात्रि मे डॉ सावंत व रिजवाना सिस्टर की ड्यूटी थी अगर वो मौजूद नहीं थे तो नोटिस दे कर कारण पूछा जायेगा - डॉ अनिल बामनिया स्वास्थ्य अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलेन