बड़वानी( नरेन्द्र गुप्ता):- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिवस पर जिला मुख्यालय पर कई कार्यक्रम सम्पन्न हुए व मोदी जी के जन्मदिवस के साथ बुधवार 17 सितम्बर से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत हो गई है जो आगामी 2 अक्टूम्बर गांधी जयंती तक मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जिला अध्यक्ष अजय यादव अनेक कार्यकर्ताओ के साथ रक्तदान शिविर, स्वस्थ नारी सशक्त-परिवार अभियान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धार में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना। मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं व युवाओं द्वारा रक्तदान किया। साथ ही प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त-परिवार अभियान में जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की तथा धार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की अदम्य ऊर्जा, त्याग एवं सेवा-भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है, उनकी जीवन यात्रा हमे सिखाती है कि व्यक्ति का जीवन तभी सार्थक है, जब वह समाज, राष्ट्र एवं मानवता की सेवा के लिए समर्पित है इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल, कलेक्टर जयति सिंह, न. पा. अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, अ.जा. प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे, जिला महामंत्री विक्रम चौहान, जिला उपाध्यक्ष भागीरथ कुशवाह, सचिन पुरोहित एवं अजय कानूनगो, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, कार्यालय मंत्री राजेंद्र सोनी , वरिष्ठ ओम यादव, वासुदेव पाटीदार, जितेंद्र निकुम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, निक्कू चौहान, मिथुन यादव, भूपेंद्र गोयल, अंकुश भावसार, भावेश गुप्ता समस्त नगर बड़वानी के पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जिला मुख्यालय पर हुए कई आयोजन।* *भाजपाइयो ने प्रधानमंत्री के कार्यकम का सीधा प्रसारण देख किया रक्तदान।*