तलेन - दिनांक 13 गुरवार को टोल नाके के पास पचोर मार्ग पर एक निजी कुंए से व्यक्ति की तेरती कुंये मे लाश मिलने से सनसनी फैली गयी. दिनांक 11 /11/2025 को गुम इंसान कायम दर्ज तलेन थाने पर मृतक बद्रीलाल पिता अमर सिंह वर्मा उम्र 60 निवासी ग्राम मिर्जापुर (तलेन) की गुम शुदा की रिपोर्ट धर्मेंद्र पिता बद्री लाल उम्र 26 वर्ष ने दिनांक 11/11/2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी बताया था की मेरे पिता बद्रीलाल वर्मा 10/11/2025 से नहीं मिल रहे है दिनांक 13/11/2025 को मृतक के बड़े पुत्र बालू पिता बद्रीलाल के द्वारा सुचना प्राप्त हुए की पचोर मार्ग पर स्थित निजी कुए मे मेरे पिता की लाश मिली है इसके पूर्व परिजन व पुलिस द्वारा व्यक्ति तलाश की जा रही थी शव को कुंये से निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए बोड़ा भेजा गया पी एम रिपोर्ट केबाद ही विवेचना की जावेगी पुलिस की जाँच जारी है
तीन दिन से लापता युवक का शव कुंये मे तेरता मिला