*बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता,)* :नई दिल्ली में लाल किले के समीप हुए बम विस्फोट की कड़ी निंदा करते हुए जागृत हिंदू मंच बड़वानी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि एवं विरोध कार्यक्रम आज श्रीराम चौक बड़वानी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने घटना में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अधिवक्ता विजय यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अजय कानूनगो, दीपक जेमन, संजय गुप्ता तथा आशा कुमरावत सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने दिल्ली विस्फोट की पृष्ठभूमि, आतंकी गतिविधियों की बढ़ती चुनौतियों, समाज में सुरक्षा जागरूकता की आवश्यकता तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि देश में किसी भी प्रकार के उग्रवाद और हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए समाज को सतर्क, संगठित और सजग रहने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, सीमा-पार घुसपैठ, तथा नागरिकों में जागरूकता की कमी जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार रखे और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। मंच की ओर से यह भी कहा गया कि घटनाओं की विश्वसनीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राजेश राठौड़ द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन मोहित कुशवाह ने किया। कार्यक्रम में बालकृष्ण सोनगरा, भगवती प्रसाद सोनी, सुनील गुप्ता, नितिन बद्रीलाल अग्रवाल, राकेश सोनी, माधुरी कुशवाह, सोनू मेहता, शंकर कुशवाह, राजेंद्र चौहान, राजेंद्र देवड़े, मनोहर जैन, कुणाल भावसार, अमित उपाध्याय, आर. आर. प्रिंस, मनोहर निमाड़े, महेश खड़सोंदनी, सुषमा वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। मंच द्वारा बताया गया कि महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन आगामी सोमवार को सौंपा जाएगा, जिसमें दिल्ली विस्फोट की घटना की विस्तृत जांच और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की मांग की जाएगी।