तलेन पर्याप्त बिजली और पानी होने के बावजूद भी नगर में नहीं हो रही है वार्डों में समय पर पानी की सप्लाई। नलों में पानी समय पर सप्लाई न होने के कारण पचोर मार्ग स्थित वार्ड क्रमांक 2 और 9 राम मंदिर क्षेत्र के आसपास समय पर नलों में पानी की सप्लाई न होने से महिलाओं की दिनचर्या और पुरुषों के कार्यकाल पर प्रभाव पड़ रहा है। नगर के इस क्षेत्र नलो में पानी की सप्लाई सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच की जाती थी । अब पिछले एक माह से इन वार्डो में नल सप्लाई दोपहर 3 बजे के बाद की जा रही हैं। इस विषय में जब जानकारी एकत्रित करने की कोशिश की गई तो जल शाखा प्रभारी का कहना है कि हमारे द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है टंकी में पानी खत्म हो जाता है। वहीं वार्ड वासी महिलाओं का कहना है कि हमारे नल पहले भी तो समय पर आते थे लेकिन अब तो पर्याप्त पानी और पर्याप्त विद्युत व्यवस्था है फिर भी समय पर नल नहीं दिए जा रहे हैं। जिसके कारण हमारी मजदूरी और घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसा ही नजारा गुरुवार को भी देखने को मिला जब सुबह से नल का इंतजार करने वाले व्यक्तियों को शाम 5:30 बजे बाद नलों में पानी आया। साथी एक दिन छोड़कर दिए जाने वाले नल इन वार्डो में शनिवार को दिए ही नहीं गए। इस विषय पर जब प्रभारी नगर परिषद सीएमओ तलेन लीलाधर सेन से बात की गई ‌तो उन्होंने नल शाखा कर्मचारी से चर्चा कर कहां की मोटर पानी की सप्लाई कम कर रही है नई मोटर के लिए आवेदन दिया है शीघ्र व्यवस्था सुधार दी जाएगी। वही वार्ड वासियों को कहना है कि एक महा से अधिक समय हो गया अभी तक मोटर नहीं आई क्या गरीब और मजदूर वर्ग के इस वार्ड को परेशान किया जा रहा है।