संवाददाता- राधेश्याम नागर पचोर संघ शताब्दी वर्ष पर होने वाले हिन्दू सम्मेलनों के लिए समाज में जागरूकता लाने हेतु भूमि पूजन किया गया। मध्यभारत प्रान्त में 20 दिसंबर 2025 से 21 जनवरी 2026 तक होने वाले हिन्दू सम्मेलन प्रत्येक मंडल बस्ती स्तर पर होंगे। ओर पचोर में 25 दिसम्बर 2025 को हिंदू सम्मेलन प्रातः 10:00 बजे से मंडी प्रांगण पचोर में रहेगा। आज पचोर में प्रस्तावित हिन्दू सम्मेलन के लिए धर्म ध्वजा यात्रा एवं भूमिपूजन किया गया। धर्म ध्वजा यात्रा श्री गोपाल मंदिर पचोर से होकर कृषि उपज मंडी प्रांगण में भूमि पूजन के पश्चात समापन हुआ। सभी सनातनी साधु संत, सांसद व नगर के वरिष्ठ समाजसेवी बंधु एवं मातृ शक्ति ओर सकल हिंदू समाज उपस्थित रहा। जगह-जगह पर वरिष्ठ समाजसेवीयों ने स्वागत किया। 17 दिसम्बर 2025 को मानव संकला व 2 दिन बाद नगर में बाइक रैली निकाली जाएगी। 25 दिसंबर 2025 को विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें लगभग बीस हजार लोगों के आने का अनुमान है। कार्यक्रम पश्चात सभी लोगों का भोजन रहेगा। अर्थात् हिंदू समाज में विभिन्न कुरीतियों को समाप्त कर, जात पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई के इस उद्घोष को लेकर हिंदू समाज में समरसता का भाव बने, हिंदू समाज में वृक्ष लगाने की भावना बने, प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो ओर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद हो। पानी का संरक्षण हो, परिवार में एकता का भाव बने, कुटुंब जो पहले एक ही छत के नीचे रहते थे और एक साथ भोजन और भजन करते थे ऐसा भाव पुनः प्रारंभ हो, बच्चों में संस्कार बढ़े, हमारे घर में हमारी मातृ भाषा का प्रयोग हो, ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करे, अपने देश में बनी सामग्री का उपयोग करें ओर नागरिक कर्तव्य का पालन अच्छे नागरिक बनकर करें, सभी शासन द्वारा बनाए नियमों का कर्तव्य पालन करें, इन आदि सभी बातों को लेकर हिंदू समाज के प्रत्येक हिन्दू सम्मेलनों में संत समाज व समाज प्रमुखों और मातृशक्ति के द्वारा इन सभी विषयों पर वक्ताओं के द्वारा हिन्दू सम्मेलनों में विषय रखा जाएगा।
हिन्दू सम्मेलन के निमित्त भूमि पूजन और धर्म ध्वजा यात्रा नगर पचोर में धूमधाम से निकाली गई संगठित हिंदू, समर्थ भारत, गर्व से कहो, हम हिंदू है।