तलेन (सतीश यादव) . नगर तलेन सहित पूरे क्षेत्र में स्वछंद विचरण कर रहे हिरणों के झुंड इन दिनों किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। हाल ही में किसान रबी की फसल बोवनी कर निवृत हुए है। शुरुआती दौर की फसल आना शुरू हुई है लेकिन इस बीच खेतो में हिरणों के झुंड फसलों को खराब करते दिख रहे हैं। दरअसल, क्षेत्र में हिरण, रोजड़ा चीतल की तादात काफी बढ़ गई है , जो अब खुले रूप से खेतों में पहुच रहे है। इस वजह से क्षेत्र के किसानों के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। गांवों में तो हालात यह है कि किसानों को दिन रात जागकर खेतों की सुरक्षा करना पड़ रहा है। फिलहाल किसानों ने वन विभाग से इस समस्या के निदान की गुहार लगाई है। नुकसान से परेशानी जानकारी के अनुसार ग्राम मिर्जापुर बुरद्दा गेहूंखेड़ी मुंडला चौमा बमोरी पिपलिया परसु खेड़ी बावड़ीखेड़ा सहित आसपास के कई गांव के किसान खड़ी फसल में जंगली जानवरों के नुकसान से परेशान हैं। इस संबंध में कई बार किसान अपनी परेशानी बता चुके हैं लेकिन वन विभाग सहित किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। वन विभाग प्रशानिक अमला व जनप्रतिनिधि बेखबर क्षेत्र में जंगली वन्य जीवों की वजह से फसलों को हो रहे नुकसान की लगातार वन विभाग व प्रशासनिक में शिकायतें की जा रही है इस मामले मेंजिम्मेदार जनप्रतिनिधि व राजस्व विभाग को वन विभाग से संवाद करना चाहिए व इन्हे पकड़ने की व्यवस्था कर किसानों की फसल बर्बादी को रोकना चाहिए