*बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)*/सकल हिंदू समाज श्री हनुमान बस्ती सेंगांव व शिवाजी बस्ती द्वारा भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली गई साथ ही भजन कीर्तन के साथ सकल हिन्दू समाज एकत्रित हो कर कलश यात्रा का आयोजन किया जिसमें बस्ती की सभी मात्र शक्ति, भाईयो, युवा बच्चे बच्चीयो द्वारा श्री हनुमान बस्ती में कलश यात्रा निकालकर हनुमान चालीसा का पाठ करके हनुमान जी की आरतीएवं भारत माता की आरती करके प्रसादी वितरण की गई। आरती पश्चात हिन्दू सम्मेलन प्रभारी द्वारा अक्षत कलश एवं हिन्दू समरसता पर विस्तृत जानकारी दी गई..! हिन्दू सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारे समाज को एक सूत्र में बाँधने का प्रयास है। जब हम सब एक मंच पर एकत्रित होते हैं, तो हमारी परंपराएँ, संस्कार और संस्कृति नई ऊर्जा के साथ जीवित होती हैं। इस सम्मेलन के माध्यम से: समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलता है।युवा पीढ़ी को संस्कृति और धर्म से जुड़ने का अवसर मिलता है।सेवा, सहयोग और संगठन की भावना और भी मजबूत होती है। हर वर्ग और क्षेत्र के लोग मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं।