तलेन अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के जिलाध्यक्ष राजेश सत्यम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि आगामी रविवार, 6 सितम्बर 2026 की दोपहर 3 से 5 बजे तक पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन में संघशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित व्याख्यान माला में मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री श्री मोहन जी नागर 'आत्मबोध से विश्वबोध' विषय पर व्याख्यान देंगे। साथ ही प्रदेश के जाने-माने कविगण काव्यपाठ भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख श्री प्रवीण जी गुगनानी करेंगे, जबकि सारस्वत अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक समय जगत के स्वामी श्री अशोक जी त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत महामंत्री श्री आशुतोष जी शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष द्वय श्री दिनेश जी याज्ञनिक एवं सुनील जी पांसे के अलावा भोपाल सम्भाग सह संयोजक द्वय श्री गीतेश्वर बाबू देव्वाल जी एवं बक्शी श्री राकेश जी सक्सेना की भी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में प्रबुद्ध श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह किया गया है।