मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जमीन धंस रही है। कलियासोत नदी के मुहाने पर जमीन धंस गई जिससे कई कारें दब गईं। भारी बारिश के चलते यह घटना घटी। जमीन धंसने से आसपास के इलाके में दहशत पसर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जमीन में दबी कारों को देर रात क्रेन से निकाला गया।जमीन धंसने की सूचना मिलते ही अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जमीन में दबी कारों को क्रेन से निकालने का काम शुरु किया गया। कुछ लोगों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों व अमले की भी भरपूर मदद की। जमीन धंसने के इस मामले में 8 मंजिला इमारत आम्रवेली की नींव भी हिल गई है। सलैया इलाके में मौजूद यह प्रोजेक्ट कलियासोत नदी के बेहद नजदीक बना हुआ है। जमीन धंसने से आसपास की अन्य इमारतों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है।