तलेन। राजगढ़ जिले के तलेन नगर के वार्ड क्रमांक 1, मिर्जापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।रात्रि 12 बजे पंडित कमल शर्मा द्वारा महाआरती की गयी महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं ग्राम में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस के दौरान धार्मिक भजनों और जयकारों से पूरा क्षेत्र कृष्णमय नजर आया। पर्व को लेकर बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। छप्पन भोग की आकर्षक सजावट और भगवान श्रीकृष्ण-राधा रानी की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।